क्या आप एक उदीयमान लेखक हैं? हिन्दी में कहानी , कविता और उपन्यास के साथ-साथ आलोचना के क्षेत्र में भी निरंतर महत्त्वपूर्ण कार्य हो रहा है ...
क्या आप एक उदीयमान लेखक हैं?
हिन्दी में कहानी, कविता और उपन्यास के साथ-साथ आलोचना के क्षेत्र में भी निरंतर महत्त्वपूर्ण कार्य हो रहा है, किंतु समस्या यह है कि इन कार्यों को अपेक्षित मंच और दृश्यता नहीं मिल पाती। हमारा प्रयास कहानी, कविता और उपन्यास के साथ-साथ हिन्दी अध्ययन और आलोचना के क्षेत्र में हो रहे महत्त्वपूर्ण किंतु अपेक्षाकृत कम चर्चित कार्यों को सामने लाने का है।
साहित्य का श्रेष्ठतम कार्य केवल कविता, कहानी या उपन्यास में ही नहीं बल्कि आलोचना के क्षेत्र में भी नई दृष्टियाँ, नए विमर्श और नए पद्धतिगत हस्तक्षेप लगातार सामने आ रहे हैं। हम उस नवीन को मंच प्रदान करने की शुरुआत कर रहे हैं । हिन्दी अध्ययन और आलोचना के क्षेत्र में सक्रिय युवा शोधार्थी और लेखक एक बड़ी बौद्धिक शक्ति हैं। यदि उनके कार्यों पर समुचित ध्यान दिया जाए, तो हिन्दी आलोचना को लेकर लगाए जाने वाले कई अनुमान स्वतः ही खंडित हो जाएंगे। । उदीयमान में अध्येता के साथ-साथ क्षेत्र भी नए हैं, जिन पर अध्येता अपने विचार रखेंगे।
शब्देन्द्रिय के 'उदीयमान' कॉलम के अंतर्गत कहानी, लेख, साक्षात्कार, निबंध, आलोचना और विशेष विषयों पर मौलिक रचनाएँ आमंत्रित हैं। अपनी रचना Word फाइल प्रारूप में, अपने संक्षिप्त परिचय और फोटो के साथ shabdendriya@gmail.com पर भेजें।
COMMENTS